संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। राजकीय महाविद्यालय हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी विद्यार्थी क्लब के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई। इसमें प्रथम स्थान टीम ई ऋतिक, अंकुश व जतिन रहे। जबकि द्वितीय स्थान टीम जी पल्लवी, रिंकी, मीरा और तृतीय स्थान टीम सी मनजीत, नीतू व शमा ने प्राप्त किया। प्रथम द्वितीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता में व्यावहारिक हिंदी-भाषा के विविध रूप मानक भाषा हिंदी वर्णमाला मुहावरे एवं लोकोक्तियां आदि पर आधारित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के आरंभ में हिंदी विद्यार्थी क्लब प्रभारी रवींद्र कुमार ने कहा कि 14 सितंबर 1949 को भारतीय संविधान में हिंदी को राजभाषा घोषित किया था। उसी दिन से 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। जब हम अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक हिंदी भाषा का प्रयोग करेंगे, तभी हमारा हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य पूरा होगा।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिंदी के व्यावहारिक प्रयोग को समझा की भाषा का व्यावहारिक ज्ञान ही समाज को सक्षम बनाता है। इस दौरान प्राचार्य कालेज राम मेहर सिंह ने कार्यक्रम को शुरू करने की अनुमति प्रदान की। मंच का संचालन क्लब सदस्य कोमल और अंजलि ने किया।