फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलों में हेल्प डेस्क स्थापित करें : एडीसी

Fri, 14 Nov 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद सुरेश राविश ने कहा कि पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा पेपरलेस रजिस्ट्री सिस्टम शुरू किया गया है। एडीसी सुरेश राविश वीरवार को लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में पेपरलेस रजिस्ट्री सिस्टम को लेकर अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


बैठक से पूर्व वित्त आयुक्त (राजस्व) डॉ. सुमिता मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों और राजस्व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली सरकार का एक बड़ा प्रशासनिक सुधार है, जिसे पूरी गंभीरता से लागू किया जाना चाहिए। सभी अधिकारी न्यूनतम समय में रजिस्ट्री प्रक्रिया को पहले की तरह सुचारू व सामान्य स्थिति में लेकर आएं। एडीसी सुरेश राविश ने बताया कि अब तक जिले में ई-रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर कुल 95 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 24 वसीके पंजीकृत हो चुके हैं। शेष आवेदनों का शीघ्र निपटान किया जा रहा है। उन्होंने को निर्देश दिए कि वे सभी तहसीलों में चल रही पेपरलेस रजिस्ट्री प्रक्रिया की निगरानी करें।
विज्ञापन




इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी चंद्रमोहन, डीआईओ दीपक खुराना, तथा विभिन्न तहसीलों के तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें