संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला बार एसोसिएशन की ओर से वीरवार को बार रूम में नव नियुक्त सत्र न्यायाधीश कंचन माही के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में पहुंचने पर सत्र न्यायाधीश कंचन माही का जिला बार एसोसिएशन के कार्यकारी प्रधान हेमराज वधवा, सचिव सचिन सिंघल, सह सचिव अमित रोहिला तथा कोषाध्यक्ष दिनेश भाटिया ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
अपने संबोधन में सत्र न्यायाधीश कंचन माही ने बार और बेंच के मधुर संबंधों को न्याय व्यवस्था की मजबूती का आधार बताया। इस अवसर पर एडीजे अनुपमिश मोदी, नंदिता कौशिक, मोहित अग्रवाल, अमित गर्ग, एसीजेएम अमनइंद्र सिंह, विरेन कादयान, चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विनोद कुमार, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कंवल कुमार, जेएमआईसी अंकिता महाजन, संदीप कौर, तुषार शर्मा, प्रिंस कुमार, उपभोक्ता आयोग की प्रधान नीलम कश्यप, सदस्य हरिशा मेहता तथा सुनील मोहन सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
नए चेंबरों की जरूरत का मुद्दा भी उठाया
एडवोकेट अखिलेश पाठक ने इस दौरान नए चेंबरों की आवश्यकता का मुद्दा भी उठाया। कार्यक्रम का संचालन सचिव सचिन सिंघल ने किया। उधर, कार्यकारी प्रधान हेमराज वधवा ने स्वागत भाषण में कहा कि जिला बार एसोसिएशन की ओर से उन्हें हर संभव सहयोग दिया जाएगा।