कैथल। बिजली निगम के गड़बड़ी से जनता काफी परेशान है। इसके बावजूद निगम अपनी कमियों को नहीं सुधार पा रहा है। बिजली निगम ने नियमित रूप से हर महीने बिजली बिल भरने वाले एक उपभोक्ता को 63 हजार रुपये का बिजली बिल भेज दिया है। जब वह अपना बिजली का बिल ठीक करवाने के लिए पहुंचा तो निगम ने उसका बिजली का कनेक्शन ही काट दिया। अब इस उपभोक्ता ने इसकी मुख्यमंत्री शिकायत निवारण पटल में दी है।
समाधान शिविर में पहुंचे गांव कवारतन निवासी धर्मपाल ने बताया कि वह लगातार बिजली का बिल भर रहा है, लेकिन इसके बावजूद निगम ने उसका 63 हजार रुपये का बिजली बिल थमा दिया है। जब वह इसे लेकर निगम के कार्यालय में पहुंचा तो निगम के एसडीओ ने कहा कि ये तो आपको भरना ही पड़ेगा। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत सीएम विंडो में दी। अब भी बिजली वाले बिल भरने के लिए दबाव डाल रहे है। उसके पास पहले के बिल की सभी रसीदें है।
दूसरी ओर इस मामले में निगम के एसई सोमबीर भालोठिया ने बताया कि इस मामले में जानकारी लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद