फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन का आधार है संवेदनशीलता : रामचंद्र

Fri, 26 Dec 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन का सबसे बड़ा आधार है।

इस अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी सभी ने सुना। राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा। उनके लिए शासन केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का एक पवित्र मार्ग था। अटल जी मानते थे कि हम प्रशासक नहीं, बल्कि जनता के सेवक हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुशासन का अर्थ यह है कि प्रशासन आमजन की समस्याओं को समझे और सरकारी सेवाएं बिना किसी बाधा के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनता के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं और वे दिन-रात आमजन की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक लीला राम, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, देवेंद्र पांचाल, प्रवीण प्रजापति, पार्षद मनीष शर्मा, एडीसी डॉ. सुशील कुमार, डीएमसी कपिल शर्मा और डीआईपीआरओ नसीब सिंह सैनी सहित आदि उपस्थित रहे।

हमने वोट नहीं, सीटें चोरी की हैं : राज्यसभा सांसद

कैथल पहुंचे राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता बार-बार वोट चोरी का शोर मचा रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि हमने वोट नहीं, बल्कि सीटें चोरी की हैं। रामचंद्र जांगड़ा कैथल में पूर्व विधायक लीला राम गुर्जर के निवास पर पत्रकारों से बातचीत मंे उन्होंने कहा कि इसका परिणाम यह है कि बिहार में कांग्रेस केवल पांच सीटों पर सिमट कर रह गई है। जांगड़ा ने कहा कि कांग्रेस जीती है तो कहते हैं हमने जीत हासिल कर ली और अगर हार जाते हैं तो कभी ईवीएम को दोष देते हैं तो कभी वोट चोरी का आरोप लगाते हैं। राज्यसभा सांसद ने कहा कि किलोई विधानसभा सीट से भूपेंद्र सिंह हुड्डा जीते और लोकसभा में उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा सांसद बने। अगर वोट चोरी होती तो वे कभी विधायक या सांसद नहीं बन पाते। तंज कसते हुए कहा कि संसद में कांग्रेसी वोट चोरी का हल्ला मचा रहे हैं, जबकि राहुल जर्मनी में सैर कर रहे हैं।

पोर्टलों से पारदर्शिता बढ़ी, बिचौलिया प्रथा खत्म हुई ः राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में हरियाणा की कमान संभालने के बाद उन्होंने विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर सरकारी सेवाओं को आमजन तक सरल और सुगम बनाया। इससे प्रशासन में पारदर्शिता आई और बिचौलिया व्यवस्था का अंत हुआ।

शिकायत निवारण में कैथल जिला प्रदेश में अव्वल

उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत तथा सेवा भाव के चलते जिला सीएम विंडो और समाधान शिविरों के माध्यम से शिकायतों के निवारण में प्रदेश में अग्रणी रहा है। उन्होंने बताया कि सीएम विंडो पर कुल 20162 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 19888 शिकायतों का निवारण किया जा चुका है। वहीं समाधान शिविरों में कुल 5326 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4870 शिकायतों का समाधान किया गया।
विज्ञापन


उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

मुख्य अतिथि ने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में कृषि विभाग से सहायक कृषि अभियंता जगदीश चंद्र मलिक, एसडीओ सतीश नारा, ब्लॉक कृषि अधिकारी बलवान सिंह तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से पीआईसीडीएस गुरजीत कौर, डब्ल्यूसीडीपीओ शशि बाला, ब्लॉक समन्वयक गौरव कौशिक, सहायक मुकेश कुमार और सुपरवाइजर नीलम शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें