संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। क्षेत्रीय विधायक विकास सहारण ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार, जो सबका साथ, सबका विकास का नारा देती है, वह कलायत हलका के साथ पूरी तरह भेदभाव कर रही है। उन्होंने बताया कि कलायत हलका में कई विकास कार्य अधूरे पड़े हैं और नए कार्य भी रुके हुए हैं, जिन्हें उन्होंने बार-बार विधानसभा में उठाया, लेकिन उन पर कोई तवज्जो नहीं दी गई।
विधायक विकास ने कहा कि इस बार भी उन्होंने विधानसभा सत्र में टूटी सड़कों, गांव खरक से अनाज मंडी तक सड़क की मरम्मत, और माइनरों की रिमोडलिंग के मुद्दे उठाए। संबंधित मंत्रियों ने इन मांगों पर संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। कलायत में भगवान परशु राम सामुदायिक केंद्र वर्षों से अधूरा पड़ा है। पहले सत्र में मंत्री विपुल गोयल ने निर्माण पूरा करने के लिए धन स्वीकृत किया था। नगरपालिका ने 2 करोड़ 38 लाख रुपए का एस्टिमेट बनाकर भेजा, लेकिन सरकार ने अब तक राशि जारी नहीं की। इस अवसर पर मास्टर कुलदीप बिढाण, डीडी राणा, कमल धीमान, नवीन शर्मा, डॉ. सुरेश, सरदार पप्पू विर्क उपस्थित रहे।