संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। अशोका मार्केट में एक युवक का शव मिलने से पूरे नगर में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी जयभगवान सिंह ने बताया की शमशान घाट के सामने दीवार व ईंटों के ढेर के बीच युवक का शव पड़ा मिला।
मृतक की पहचान गांव चौशाला के अजय उर्फ मोनू के रूप में हुई। मौके पर सीएफएल टीम को बुलाया गया। टीम ने जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी अनुसार करीब 24 वर्षीय अजय भाल उर्फ मोनू गांव चौशाला का रहने वाला था। करीब दो वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी।
मृतक के एक बेटी भी है और वे दो भाई हैं। मृतक के भाई सोनू ने उसके भाई की हत्या की आशंका व्यक्त की है। सोनू का कहना है कि उसके भाई के शरीर पर चोट के निशान बता रहे हैं कि हत्या हुई है। थाना प्रभारी जय भगवान सिंह ने बताया की 194 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।