फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री हजूर साहिब की नि: शुल्क यात्रा के लिए बुजुर्ग करें आवेदन : डीसी

Mon, 06 Apr 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सरकार की जनकल्याणकारी पहल ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के अंतर्गत बुजुर्ग श्रद्धालुओं को पवित्र तीर्थ स्थल तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र) के दर्शन करवाए जाएंगे। इच्छुक श्रद्धालु 15 अप्रैल तक सरल हरियाणा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

चयन पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर होगा। इसलिए पात्र लाभार्थी समय रहते आवेदन करे। इस यात्रा का पूरा खर्च सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। ये आह्वान डीसी अपराजिता ने जिले के बुजुर्गों से किया। उन्होंने बताया 5 मई को कुरुक्षेत्र से एक विशेष ट्रेन रवाना होगी, जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। डीसी ने बताया कि योजना के तहत यात्रा पूरी तरह निःशुल्क होगी और पात्र श्रद्धालुओं को रहने व खाने सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए कुछ नियम निर्धारित किए हैं।
इसके लिए आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम होनी चाहिए (PPP के आधार पर)। योजना के नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति तीन वर्षों में केवल एक बार ही इस सुविधा का लाभ ले सकता है। पंजीकरण करवाने वाले सभी लाभार्थियों को 16 अप्रैल से पहले लघु सचिवालय स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में अपनी सूचना देना अनिवार्य होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें