कैथल। सांसद नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में सुविधा, आत्मनिर्भरता और सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से कैथल जिले में 3 से 7 नवंबर तक पांच स्थानों पर वरिष्ठ नागरिक सहायता शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगाए जा रहे हैं।
इन शिविरों का आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, ऐल्मिको (मोहाली) और जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, कैथल के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। जानकारी देते हुए सांसद नवीन जिंदल के कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल सदैव सेवा और समर्पण की भावना से जनकल्याण के कार्यों में आगे रहते हैं।
शिविर कार्यक्रम ः 3 नवंबर: न्यू रेडक्रॉस भवन, कचहरी रोड, कैथल, 4 नवंबर: खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, चीका, 5 : खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, कलायत, 6 नवंबर: खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, पूंडरी, 7 नवंबर: खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, राजौंद इन शिविरों के माध्यम से जिले के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक और स्वावलंबी जीवन की दिशा में प्रोत्साहित किया जाएगा। संवाद