फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वरिष्ठ भाजपाई कांग्रेस में फिर भूला लौट आया...

Sat, 05 Oct 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। मतदान से एक दिन पूर्व अंतिम चरण में खेमेबंदी जारी है। भाजपा के चुनाव कार्यालय प्रभारी ने सुबह कांग्रेस का दामन थाम लिया लेकिन कुछ घंटों बाद उन्हें मनाकर घर वापसी करा ली गई। बताते हैं कि पूर्व राज्यमंत्री व प्रत्याशी कमलेश ढांडा का प्रयास सफल होने से कांग्रेसी मंसूबे धरे रह गए। उन्होंने कहा कि धर्मपाल धीमान बहकावे में आकर कांग्रेस में चले गए थे। अब वे फिर से भाजपा में आ गाए हैं।

गौरतलब है कि भाजपा नेता धर्मपाल धीमान ओबीसी वर्ग से संबंध रखते हैं और उनकी पुत्रवधू नगरपालिका की उपाध्यक्ष भी रही हैं। धीमान का सांसद जयप्रकाश ने पार्टी का पटका पहना कर कांग्रेस में स्वागत किया। इस पार्टी परिवर्तन को राजनीतिक विश्लेषकों द्वारा वोटों के बड़े डैंट के रूप में आंका गया। जयप्रकाश ने कहा कि धर्मपाल धीमान एक शरीफ एवं अच्छे इंसान है। इनके परिवार की अच्छी पकड़ है। इनके कांग्रेस ज्वाइन करने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


सांसद जयप्रकाश ने कहा कि वे जात-पात की राजनीति नहीं करते। वे सभी को साथ लेकर चलते हैं। परिवारवाद पर बोलते हुए सांसद ने कहा कि जिसे परिवारवाद का नाम दिया जा रहा है वह है लोकतंत्र। लोकतंत्र में सभी को टिकट मांगने का अधिकार है। विकास सहारण को केवल उनके बेटे होने के नाते टिकट नहीं बल्कि पार्टी के प्रति उनके कार्यों को देखते हुए टिकट मिली है। विकास ने अपने दम पर पार्टी में जगह बनाई है। उसने मेहनत की है।

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस में भी वह चयनित उपाध्यक्ष रहा है। भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में आए धर्मपाल धीमान ने कहा कि भाजपा में मेरे साथ ज्यादती हुई है। इसीलिए मजबूरी में मैं अब कांग्रेस में आया हूं।
विज्ञापन


उधर, धर्मपाल धीमान के कांग्रेस में चले जाने की सूचना के बाद भाजपा प्रत्याशी व नेता उनके घर में उनको मनाने के लिए डेरा डाल कर बैठ गए। बाद में पूर्व राज्यमंत्री व प्रत्याशी कमलेश ढांडा ने स्वयं प्रयास कर उनकी घर वापसी करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें