फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की खरीद बंद होने से आढ़तियों और किसानों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
धान की खरीद शुक्रवार को बंद होने से किसानों व आढ़तियों में हड़कंप मच गया। मंडी के आढ़ती राजकुमार, जसमेर, रामफल, किसान धर्मपाल, राजा व कृष्ण ने बताया कि सरकार द्वारा अधिकृत खरीद एजेंसियों ने अचानक पीआर किस्म की धान खरीदने से मना कर दिया। जो किसान रात के समय अपनी धान लेकर मंडी में आए थे, उनकी फसल की खरीद नहीं हुई। सुबह से दोपहर तक वे धान को खरीदने के लिए अधिकारियों के आने का इंतजार करते रहे। दोपहर तक जब कोई अधिकारी फसल खरीदने नहीं आया तो उन्होंने कमेटी कार्यालय में जाकर पता किया। वहां मौजूद अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ मुख्यालय से फूड सप्लाई के एएससी के आदेश आए है कि धान की खरीद नहीं की जाएगी। इस कारण से मंडी में कोई भी खरीद एजेंसी धान खरीदने नहीं आई।
विज्ञापन

उधर मंडी के आढ़तियों ने यह भी बताया कि राइस मिलरों न किसानों की धान खरीद ली और उस धान के गेट पास भी काट दिए गए। इतना ही नहीं धान की तोल भी हो गई। लेकिन बाद में सरकारी खरीद एजेंसियों के रजिस्टरों में लिखने से मना करने पर आढ़ती घबरा गए।
विज्ञापन

आदेश आने पर बंद की खरीद : डीएफएससी
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें आज खरीद बंद करने के आदेश मिले थे। आगामी आदेशों के बाद ही खरीद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें