फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी दौरे पर पहुंचे एसीएस से किसानों ने रखी पूरी धान खरीद की मांग

विज्ञापन
sell in rice - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
शनिवार को अनाज मंडी में दौरा को पहुंचे फूड सप्लाई के अतिरिक्त मुख्य सचिव के सामने किसानों ने रोष प्रकट कर धान की खरीद करने और पूरी कीमत देने की मांग की। किसानों की शिकायत सुनने के बाद मंडी का दौरा छोड़कर मार्केट कमेटी के सदस्यों के साथ कार्यालय बैठकर समाधान खोजने की बात कही। जहां मिलर्स की कोटा बढ़ाने की मांग उठी तो उन्होंने सिर से खारिज कर चीका के दो राइस मिलर्स को कैथल मंडी में खरीद करने के निर्देश जारी किए। जो रविवार को छुट्टी के दिन भी मंडी में खरीद करेंगे।
विज्ञापन

सुबह मंडी में पहुंचे एसीएस एसएन राय के सामने किसानों ने कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत से व्यापारी धान समर्थन मूल्य से दो सौ से तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल कम मूल्य पर खरीद कर रहे है। किसानों के भड़के रवैये के कारण उन्होंने मंडी का दौर बीच में छोड़ मार्केट कमेटी में आकर बैठ गए। किसानों ने वहां भी उनका पीछा नही छोड़ा। कमेटी में उन्होंने खरीद में लगे राइस मिल वालों व अधिकारियों से किसानों की धान न बिकने की समस्या का हल निकालने के बारे में सोचने की कहा। जहां कैथल के राइस मिल वालों ने उन राइस मिल वालों का कोटा बढ़ाने के बारे में कहा जिनका कोटा पूरा हो गया। इस पर उन्होंने साफ इंकार कर दिया कि जिन राइस मिल का कोटा पूरा हो गया, उसका कोटा किसी भी कीमत पर नही बढ़ेगा। यदि कैथल में कोटा बढ़ा दिया तो पूरे हरियाणा में यह मांग उठ रही है और वहां के कोटे भी बढ़ाने बढ़े। इस पर उन्होंने डीएफएससी से पूछा कि पूरे जिला में किसके कोटे बाकी हैं, क्यों न उनको कैथल में खरीद के लिये नियुक्त किया जाए। डीएफएससी ने बताया की कैथल के कुछ राइस मिल को छोड़ कर, चीका के कई राइस मिल वालों के कोटे बाकी हैं। इस पर उन्होंने चीका के राइस मिल वालों को कैथल से कस्टम मिलिंग के लिए धान खरीद करने के लिए कहा। चीका से खरीद करने पहुंचे प्रदेश राइस मिल के प्रधान हंसराज ने कहा कि चीका मिल मालिक खरीद के लिए तैयार हैं।
इस पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजपाल तंवर ने कहा कि चीका के मिलर्स को यहां पूरी कीमत पर धान खरीदनी होगी। वहीं एसीएस ने तुरंत फूड सप्लाई के निदेशक को फोन करके दो राइस मिलों को खरीद के आदेश रविवार को कार्यालय खोलकर देने के आदेश दिए। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के सचिव, चेयरमैन राजपाल तंवर, उप चेयरमैन कृष्ण बंसल, जिला अनाज मंडी प्रधान अश्वनी शोरेवाला, राजकिशन, चन्द्रगुप्त शोरेवाला, राइस मिल प्रधान सचिन उपस्थित थे।
विज्ञापन

एसीएस के सामने भिड़े राइस मिल मालिक : जब धान खरीद की समस्या के हल के लिए जब एसीएस कह रहे थे तो प्रदेश राइस मिल प्रधान हंसराज चीका ने चीका के राइस मिल वालों को कैथल में खरीद करने के बारे में कहा। जिस पर जिला मंडी प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि चीका के राइस मिल वाले किसानों की धान सीधे तौर पर खरीद कर आढ़तियों व सरकार को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें