संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सेल्फी विद डॉटर अभियान शुरू किया गया। इसका मकसद जिले में लिंगानुपात को बढ़ाना है। यह जानकारी विभाग की कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर ने दी है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जिले में हर सप्ताह सेल्फ विद डॉटर अभियान, कुआं पूजन एवं पौधरोपण अभियान चलाया गया है। जिले के सभी गांवों में इस बारे प्रसार किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जिले के लिंगानुपात को बढ़ाना है।
उन्होंने कहा कि जिले के जिन गांवों में कम लिंगानुपात चल रहा है, उसका कवर किया जाएगा, ताकि लिंगानुपात में सुधार लाया जा सके। इस अभियान का विषय कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है तथा लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और लड़कियों का सशक्त बनाना है।
उन्होंने बताया कि कई मामलों में देखने में आता है कि जन्म के बाद लड़कियों को विविध भेदभाव से गुजरना पड़ता है जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, खान-पान आदि। इसके साथ-साथ जहां पर भी बेटी का जन्म होता है वहां कुआं पूजन एवं रैलिया भी निकाली जाएगी, ताकि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा मिल सके। इस मौक पर जिले की सभी सीडीपीओ, सभी सुपरवाइजर, बाल संरक्षण से रविंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।