फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मानसिक स्वास्थ्य के लिए आत्म नियंत्रण को बताया जरूरी

Sat, 11 Oct 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
11kht_12_आईजी कॉलेज कैथल मे मनोविज्ञान विभाग ने मनाया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मौजूद छात्र व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आईजी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सायंकालीन प्राचार्य श्वेता तंवर ने कहा कि मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए आत्म-नियंत्रण के साथ योग और ध्यान को जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है।

इस अवसर पर विभाग की ओर से स्लोगन राइटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी सृजनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में मनोविज्ञान विभाग की कुल 24 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों में बीए द्वितीय वर्ष की दीपाली और बीए प्रथम वर्ष की खुशी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि बीए अंतिम वर्ष की जाह्नवी और तमन्ना को क्रमशः द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही समाज और राष्ट्र के विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने छात्राओं को सकारात्मक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास और सहनशीलता जैसे गुण अपनाने की प्रेरणा दी।

सायंकालीन प्राचार्य श्वेता तंवर ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य केवल रोगों की अनुपस्थिति नहीं, बल्कि एक संतुलित और सशक्त जीवन का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं को मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए आत्म-नियंत्रण, योग और ध्यान को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी।

मनोविज्ञान विभाग की प्राध्यापिका प्रो. नीरू गर्ग ने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु नियमित व्यायाम, ध्यान, संतुलित आहार और पर्याप्त नींद जैसे उपयोगी सुझाव दिए। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राध्यापिकाएं प्रो. सीमा सुनेजा और प्रो. संगीता भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। छात्राओं द्वारा तैयार किए गए पोस्टर और स्लोगन मानसिक स्वास्थ्य के महत्व का सशक्त संदेश देते हुए सभी को प्रेरित करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें