फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बीएससी लाइफ साइंस में अंजलि रहीं प्रथम

Tue, 28 Apr 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम आने पर आईजी कॉलेज की छात्राओं को सम्मानित करते ​शिक्षक। विज्ञ​प्ति - फोटो : रिंकू।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में बीएससी लाइफ साइंस, सेमेस्टर-3 का परिणाम 24 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया। अंजलि ने 9.50 एसजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

इसी क्रम में अनुष्का शर्मा और सुरिता ने 9.46 एसजीपीए के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्नेहा ने 9.12 एसजीपीए के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा 8.00 या उससे अधिक एसजीपीए प्राप्त करने वाली छात्राओं की संख्या 12 रही।
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि यह छात्राओं की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता और शिक्षकों की मेहनत का प्रमाण है। सांयकालीन प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन




इस अवसर पर विज्ञान विभाग की प्रो. मनीषा, प्रो. यतिका और प्रो. चांदनी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने भी छात्राओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें