फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में निधि का चयन

Sat, 21 Sep 2024 06:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला- चीका। एथलेटिक्स खेल नर्सरी चीका में अभ्यास करने वाली खिलाड़ी निधि सीड़ा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उन्होंने करनाल में राज्य स्तरीय स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन

खेल नर्सरी पहुंचने पर साथियों ने उनस्वागत किया। कोच डॉ. सतनाम सिंह ने बताया कि खिलाड़ी निधि ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है।

निधि ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए डिस्कस थ्रो में यह पदक जीता है। इस सफलता के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है।

उन्होंेने बताया कि निधि लगातार मेहनत करती रहती हैं। उन्होंने बताया कि चीका की खेल नर्सरी में लगभग 200 खिलाड़ी सुबह व शाम अभ्यास करते हैं और अपने भविष्य को संवारते हैं। इस नर्सरी से लगभग 400 खिलाड़ी अपना भविष्य बना चुके हैं। वह अलग-अलग विभागों में नौकरियां प्राप्त कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें