फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पदक जीत चुके 32 नर्सरियों के खिलाड़ियों को खुराक भत्ता नहीं

Sat, 21 Sep 2024 06:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन

कैथल। खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने गत जून से हरियाणा में लगभग 976 खेल नर्सरियां आवंटित की थी। इन खेल नर्सरियों में हजारों खिलाड़ी प्रशिक्षण लेकर विभिन्न खेलों में भाग लेकर पदक जीतकर पूरे देश में नाम चमका रहे हैं परंतु 15 जून से शुरु हुई नर्सरियों के खिलाडिय़ों को तीन माह से खुराक भत्ता की राशि तक नहीं मिली है।

इसके साथ न ही प्रशिक्षकों को भी अभी तक मानदेय नही मिला है। ऐसे में खिलाड़ी अपने खर्च से खुराक ले रहे हैं और प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि हर माह खाते में डाइट राशि डाली जाए, ताकि वह जरूरत के मुताबिक डाइट ले सकें। कई खिलाडिय़ों के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है।
विज्ञापन


वहीं, जिले में वर्तमान में सरकारी व निजी कुल 32 खेल नर्सरियां संचालित हैं, जो 15 जून से चल रही हैं, परंतु तीन माह बीत जाने के बाद भी खिलाड़ियों के खाते में राशि नहीं भेजी गई। खेल विभाग की ओर से चल रही नर्सरियों में आठ से 14 और 15 से 19 साल तक के खिलाड़ी विभिन्न खेलों का अभ्यास करते हैं।

आठ से 14 साल तक के खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 रुपये और 15 से 19 साल तक के खिलाडिय़ों को दो हजार रुपये डाइट राशि देने का प्रावधान है। खेलों में पदक जीतने के बाद भी इन सभी खिलाड़ियों के खाते में अभी तक खुराक भत्ते की राशि विभाग ने नहीं डाली है। संवाद

खिलाड़ियों की परेशानी, उनकी जुबानी
तीन माह से डाइट राशि का इंतजार

मैं विभिन्न प्रतियोगिताओंं में भाग लेकर कई पदक जीत चुकी हूं। ऐसे में खेल के साथ समय पर डाइट लेना बहुत जरूरी है। यदि डाइट लेंगे तो स्वास्थ्य ठीक रहेगा। विटामिन और प्रोटीन की कमी नहीं रहेगी। तीन माह से डाइट राशि का इंतजार है। विभाग खुराक भत्ते की राशि डलवाएं। -चांदनी, खिलाड़ी, खेल नर्सरी, राजकीय स्कूल सांच।

जून से अब तक डाइट राशि नहीं

विभाग की ओर से हर माह खिलाड़ियों के खाते में डाइट राशि भेजी जाती है, लेकिन जून माह से अब तक उसे डाइट राशि नहीं मिली है। जिसके कारण काफी परेशानी आ रही है। किसी न किसी तरह अपने खर्चे से चने, मूंग, बादाम व दूध खरीद रहे हैं। विभाग को ध्यान देने की जरूरत है।

-नकुल, एथलेटिक्स खिलाड़ी।

सुविधा की ओर कोई ध्यान नहीं

श्री ग्यारह रुद्री विद्या मंदिर में कुश्ती की नर्सरी 15 जून से संचालित है, लेकिन खेल के साथ साथ खिलाड़ियों की सुविधा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। तीन माह से डाइट राशि नहीं मिल रही है। खुद के रुपये से दूध व फल खरीदने को मजबूर है। घर वालों को बड़ी परेशानी हो रही है। - दीपांशी, कुश्ती खिलाड़ी।

खुद डाइट खरीदने में आ रही परेशानी

परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है। खुद डाइट खरीदने में परेशानी आ रही है। खेल विभाग की ओर से डाइट राशि नहीं मिल रही है। ऐसे में कैसे प्रदर्शन में सुधार होगा। डाइट लिए बिना खिलाड़ी कैसे अभ्यास कर सकेगा। खेलों में मेहनत लगती है और इसके लिए सही डाइट बहुत जरूरी है।

-अश्वनी, कुश्ती खिलाड़ी।

जल्द खाते में भेजे जाए धनराशि

गुरुतेग बहादुर खालसा पब्लिक स्कूल में लड़कियों की हैंडबाल नर्सरी संचालित है। वह प्रतिदिन अभ्यास करती है। अब तक कई पदक जीत चुकी है। मगर तीन माह से डाइट राशि खाते में नहीं आई है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं। ऐसे में कहां से डाइट दिलवाएंगे। जल्द खाते में धनराशि भिजवाई जाए। - वंदिता, हैंडबाल खिलाड़ी।
विज्ञापन

नर्सरी के खिलाड़ियों के खाते में राशि भेजना मुख्यालय का काम है। ओर वह राशि सीधी खिलाड़ियों के खाते में आती है, लेकिन कई खिलाडिय़ों के बैंक खाते में आईएफएससी कोड गलत थे। उन खिलाड़ियों के बैंक खाते ठीक करवाकर विभाग की आरे से मुख्यालय में भिजवा दिए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही खिलाड़ियों के खाते में राशि आएगी।

-निर्मला, जिला खेल अधीक्षक।


ये हैं खेल नर्सियां

n
सरकारी हाई स्कूल सांच में लडक़े-लड़कियों की एथलेटिक्स नर्सरी।

n
इंडस पब्लिक स्कूल कैथल लड़के-लड़कियों की बॉस्केटबॉल नर्सरी।

n
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरसोला में लड़के-लड़कियों की बॉक्सिंग नर्सरी।

n
गांव कुलतारण में लड़के-लड़कियों की बॉक्सिंग नर्सरी।

n
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाणा में लड़के-लड़कियों की बॉक्सिंग नर्सरी।

n
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानस में लड़कियों की फुटबॉल नर्सरी।

n
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैलरम में लड़कियों की फुटबॉल नर्सरी।

n
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर में लड़कों की फुटबॉल नर्सरी।

n
शिक्षा भारती विद्या निकेतन में लड़कों की हैंडबॉल नर्सरी।

n
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिसला सिसमौर में लड़कियों की हैंडबॉल नर्सरी।

n
गुरु तेग बहादुर खालसा स्कूल कैथल में लड़कियों की हैंडबॉल नर्सरी।

n
आरोही मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल ग्योंग कैथल में लड़कियों की हैंडबॉल नर्सरी।

n
राजकीय मिडिल स्कूल फ्रांसवाला में लड़कियों की हैंडबॉल नर्सरी।

n
राजकीय मिडिल स्कूल चीका में लड़कों की हॉकी नर्सरी।

n
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हाबड़ी में लड़कों की हॉकी नर्सरी।

n
जाट स्कूल कैथल में लड़कों की जूडो नर्सरी।

n
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौंगल में लड़के-लड़कियों की जूडो नर्सरी।

n
गांव कठवाड़ में लड़के-लड़कियों की जूडो नर्सरी।

n
एमडी स्कूल राजौंद में लड़कों की जूडो नर्सरी।

n
ग्राम पंचायत पाई में लड़कों की कबड्डी नर्सरी।

n
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग पाई में लड़कों की कबड्डी नर्सरी।

n
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाई में लड़कियों की कबड्डी नर्सरी।

n
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौंगरी गुलियाणा में लड़कियों की कबड्डी नर्सरी।

n
ग्राम पंचायत मटौर में लड़कियों की कबड्डी नर्सरी।

n
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसान में लड़कियों की कबड्डी नर्सरी।

n शैमरॉक स्कूल कैथल में लड़के-लड़कियों की शूटिंग की नर्सरी।

n
डिफेंस सीनियर सकेंडरी स्कूल कैथल में लड़के- लड़कियों की शूटिंग की नर्सरी।

n
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में लड़कियों की वॉलीबॉल नर्सरी।

n
ग्राम पंचायत पबनावा, राजकीय हाई स्कूल सिरसल में लड़कों की वॉलीबॉल नर्सरी।

n
श्री ग्यारह रुद्री विद्या मंदिर स्कूल कैथल में लड़के- लड़कियों की कुश्ती की नर्सरी।

n
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुराड़ में लड़के-लड़कियों की कुश्ती की नर्सरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें