कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरसोला में शारीरिक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत डॉ. भूपेंद्र बूरा का दो दिवसीय 24 से 25 मार्च ऑस्ट्रेलियन स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग सर्टिफिकेट कोर्स के लिए चयन हुआ है। यह कोर्स खेलों में उच्च स्तरीय फिटनेस और परफॉर्मेंस को बढ़ावा देने के लिए है।
डॉ. भूपेंद्र बूरा नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला से क्वालिफाइड क्रिकेट कोच हैं और ऑल इंडिया स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग में टॉप स्थान हासिल कर चुके हैं। हसला के पूर्व प्रधान ईश्वर ढांडा और वर्तमान प्रधान राजीव मलिक के साथ प्रधानाचार्य आदि ने उन्हें बधाई दी। कहा कि वह युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। संवाद