14 ढांड 01 मेधावी विद्यार्थियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत करते हुए स्कूल प्रबंधन कमेटी।
ढांड। आर्य पब्लिक स्कूल चंदलाना का सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल निदेशक अंजली राणा ने बताया कि विज्ञान संकाय में सेजल रानी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गरिमा सागवाल ने 94.2 प्रतिशत और परम डांडा ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वाणिज्य संकाय में सौरभ मैहला ने 94.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। स्कूल मैनेजर अभिमन्यु चौहान ने बताया कि 10 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 34 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक और 69 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान प्रद्युमन राणा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकगण को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। सेजल का सपना है कि वह डॉक्टर बने जबकि गरिमा एआई में बीटेक करके सॉफ्ट इंजीनियर बनना चाहती है। परम डांडा और सौरभ का सपना है कि वह बड़े होकर आईएएस बनें और देश की सेवा करें।
14 ढांड 01 मेधावी विद्यार्थियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत करते हुए स्कूल प्रबंधन कमेटी।