फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राखी मेकिंग में भावना व थाली सजावट में सेजल प्रथम

विज्ञापन
प्रतियोगिता की विजेताओं छात्राओं को सम्मानित करते हुए मुख्याति​थि व स्टाफ। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय के कॉमर्शियल आर्ट विभाग की ओर से छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक कौशल को प्रोत्साहित करने के लिए राखी मेकिंग और थाली सजावट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आकर्षक राखियां और रंग-बिरंगी सजावटी थालियां तैयार कीं। राखी मेकिंग प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की भावना प्रथम, निकिता द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष की कल्पना तृतीय स्थान पर रही। थाली सजावट प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की सेजल ने प्रथम, भव्या ने द्वितीय और ईशप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया की पत्नी अनिता खुरानिया मौजूद रहीं। उन्होंने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि रचनात्मक गतिविधियां व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और नवाचार को बढ़ावा देती हैं। प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को अपनी रचनात्मक सोच और पारंपरिक कला प्रदर्शित करने का अवसर मिला। सांध्यकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने छात्राओं को कला एवं रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कॉमर्शियल आर्ट विभाग की प्रो. अरुणा, प्रो. हेमलता, प्रो. रश्मि, प्रो. कोमल, प्रो. अंशिका और प्रो. अक्षिता सहित अन्य प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।

प्रतियोगिता की विजेताओं छात्राओं को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि व स्टाफ। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें