फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैलरम गांव की सीमा 100 मीटर दौड़ में प्रथम

Wed, 24 Jan 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बाल विकास स्कूल परिसर में खंड स्तरीय महिला खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर दौड़ में कैलरम गांव की सीमा प्रथम, पिंजुुपरा गांव की मीना द्वितीय व कलायत की पूनम तीसरे स्थान पर रही।
इसी तरह 400 मीटर में रीना वजीर नगर पहले, पूजा खेड़ी शेरखां दूसरे व सुमन दुब्बल तीसरे पायदान पर रही। आलू चम्मच दौड़ रोचक रही। इसमें संतुलन बनाते हुए बालू गांव की आशा नंबर एक पर रही। बीरमती खेड़ी लांबा को दूसरे व मीना कलायत को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं 30 आयु वर्ग से कम की 300 मीटर दौड़ में काफी वजीर नगर पहले, सोरिया पिंजुपुरा दूसरे व आरजू तीसरे स्थान पर रही। 30 आयु वर्ग से अधिक की मटका दौड़ में पहला स्थान रिंपल कैलरम को मिला। शलमा दुब्बल दूसरे और पूनम कैलरम तीसरे स्थान पर रही। साइकिल रेस में मधु बालू पहले, पूनम सिंणद दूसरे व दिव्या कलायत तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

इससे पूर्व एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने विभाग की खंड परियोजना अधिकारी शशीबाला की अगुवाई में प्रतिस्पर्धा की शुरूआत की। एसडीएम ने बहू-बेटियों के लिए तरक्की की राहें सुगम करने की अपील की। इस अवसर पर सुपरवाइजर सुमन देवी, चेतना, रीना व बाल विकास स्कूल के निदेशक सतीश चहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें