फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कविता पाठ में सीमा, पेंटिंग प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम

Fri, 21 Feb 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम मृदंग का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्राचार्य राजेश सैनी ने किया। इस दौरान कविता पाठ में सीमा और पेंटिंग प्रतियोगिता में अंजलि ने प्रथम स्थान हासिल किया।

हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देश अनुसार इस दो दिवसीय आयोजन में पहले दिन साहित्यिक विधाओं एवं दूसरे दिन मंच के कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में कविता पाठ, भाषण और पेंटिंग का आयोजन किया गया। कविता पाठ में सीमा प्रथम, पूजा द्वितीय व अंकित तृतीय स्थान पर रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम स्थान पर, सुनैना द्वितीय स्थान पर व निधि तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य राजेश सैनी ने कहा कि महाविद्यालय में समय-समय पर इस तरह की सांस्कृतिक गतिविधियां वक्त की मांग रहती है। इसके मद्देनजर शिक्षा विभाग प्रभावी रूप रेखा अनुसार कार्य में लगा है। इससे छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए छात्राओं को इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ कर भाग लेना चाहिए। यह मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है। प्राचार्य ने

विभिन्न विधाओं में भाग लेने वाली छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें