संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रेल यात्री कल्याण समिति रेलवे से संबंधित अपनी मांगों के समर्थन में शहीद स्मारक पर आगामी 23 फरवरी को एक दिन का धरना देगी। इस कार्यक्रम के संदर्भ में लेकर रेल यात्री कल्याण समिति ने वीरवार को बैठक की।
समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने बताया कि इस धरने व प्रदर्शन का उद्देश्य कैथल रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन संबंधी समस्याएं हैं। उन्होंने बताया कि कैथल से अब तीन पैंसेजर, एक एक्सप्रेस व एक ही डेमू ट्रेन फिलहाल चल रही है। करीब एक साल पहले ही कैथल से वंदे भारत ट्रेन के संचालन को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन ये सभी बातें सिर्फ बयानबाजी में ही रह गई। केंद्रीय बजट में भी कैथल रेलवे को कुछ नहीं मिला।
गौरतलब है कि कैथल स्टेशन 1870 में बना था और यह करीब 155 साल पुराना है। कैथल रेलवे कल्याण समिति इस बारे में सांसद नवीन जिंदल के साथ रेलवे अधिकारियों को मांग पत्र सौंप चुकी है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
ये हैं मांगें
n गाड़ी नं. 64462 नरवाना-कैथल से दिल्ली वाया करनाल, पानीपत, सोनीपत चलाया जाए।
n गाड़ी नं. 11841 व 11842 गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन कैथल-नरवाना तक विस्तार किया जाए।
n गाड़ी नं. 54039 - 54042 को चलाया जाए।
n गाड़ी नं. 14523-14524 हरिहर एक्सप्रेस को जींद तक चलाएं।
n गाडी नं. 14717 - 14718 को हिसार से हरिद्वार वाया जींद-नरवाना- कैथल- कुरुक्षेत्र चलाने की मांग।
n
रेल गाडी नं. 09737 - 09738 अंबाला से जोधपुर तक नियमित तौर पर ट्रेन चलाएं।
n
बजट 2014 में पास उकलाना-नरवाना रेल लाइन बनाने की मांग।