फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम देख खिले विद्यार्थियों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से शुक्रवार को अप्रत्याशित रूप से कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित किया गया। ऐसा पहली बार हुआ है। सीबीएसई से संबंधित सभी स्कूलों के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन किया। दोनों कक्षाओं में करीब 6542 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी, जिनमें से ज्यादातर पास रहे। केवल वहीं विद्यार्थी दोनों कक्षाओं के फेल हुए, जो किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन

सीबीएसई की जिला समन्वयक व आरकेएसडी स्कूल की प्रिंसिपल प्रीति शर्मा ने बताया कि कक्षा 12वीं में जिले के 49 स्कूलों से 2942 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसी प्रकार 10वीं में 50 स्कूलों के करीब 3600 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। एकाध को छोड़कर सभी विद्यार्थी अच्छे अंक लेकर पास हुए हैं।
उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से स्कूलों में टॉपर विद्यार्थियों से संबंधित कोई सूची जारी नहीं की गई। ऐसे में विद्यार्थियों के प्राप्त अंकों के आधार पर ही अलग-अलग स्कूलों में टॉपर सूची बनाई गई है। उन्होंने पास होने वाले और अच्छे अंक लेने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

डीएवी स्कूल के 12वीं कक्षा में विज्ञान संकाय के विद्यार्थी लक्ष्य ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया। लक्ष्य ने बताया कि उसके पिता जोगिंद्र कुमार केमिस्ट हैं और मां निताशा शिक्षिका हैं। उसने रोजाना करीब सात-आठ घंटे तक घर पर पढ़ाई की। अब वह जेईई की तैयारी करेगा। शिक्षा के दौरान उसे परिजनों का पूरा सहयोग मिला है।
डीएवी स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा आस्था शर्मा ने 98.4 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान पाया। आस्था ने बताया कि उसके पिता राजेश कुमार और मां रेखा शर्मा दोनों शिक्षक हैं। करीब छह घंटे रोजाना घर पर पढ़ाई की। छात्रा ने बताया कि अब वे आईआईटी करेंगी और उसका लक्ष्य आईएएस बनने का है।
उधर, जाट शाइनिंग स्टार स्कूल की छात्रा स्मृति बूरा ने दसवीं कक्षा में 98.02 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में अव्वल स्थान हासिल किया है। विद्यालय प्रिंसिपल सहित परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। स्मृति के पिता दिनेश बूरा ने यह जानकारी दी।
आरकेएसडी स्कूल के 12वीं कक्षा में विज्ञान संकाय के छात्र कृष्णा जिंदल ने 97.8 के साथ स्कूल में टॉप किया। कृष्णा ने बताया कि उसके पिता राजेश जिंदल की जूस की दुकान है। मां रेखा जिंदल गृहिणी हैं। उसने स्कूल के बाद रोजाना कम से कम सात घंटे पढ़ाई की। उसका लक्ष्य आईएएस बनने का है और अब इसी की तैयारी करेगा।
आरकेएसडी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र हर्षिल गोयल ने 98.4 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान पाया। हर्षिल ने बताया कि उसके पापा पवन गोयल व्यापारी हैं और मां सुषमा गोयल शिक्षिका हैं। रोजाना उसने छह से सात घंटे तक स्कूल से अतिरिक्त पढ़ाई की। वह इंजीनियर बनना चाहता है
वहीं, दिल्ली पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा कोमल ने कला संकाय में 98.2 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में टॉप किया। इसके अलावा डीपीएस की ही 10वीं कक्षा के छात्र संयम गर्ग ने 98.4 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें