फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम, रुक-रुक हुई बारिश

विज्ञापन
13-कैथल। शुक्रवार को बारिश से बचने के लिए दुपट्टे का सहारा लेती छात्राएं - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। शुक्रवार को दूसरे दिन भी रुक-रुक बारिश हुई। सुबह के समय तो गर्मी थी, लेकिन दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव आया। आसमान में बादल छाने के साथ तेज हवाएं भी चलने लगी। शाम तक बादल घिर आए और फिर रुक-रुक कर बरसात हुई। इसके साथ ही बृहस्पतिवार की देर रात को जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई।
विज्ञापन

जिलेभर में शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक कुल 98 एमएम बरसात हुई। जो औसतन 14 एमएम रही। तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29.3 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत 26 जुलाई तक लगातार बारिश जारी रहने का अनुमान है।
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार सुबह के समय हुई बारिश से सब्जियों की फसल को नुकसान हुआ था। वहीं, अब यदि तेज बारिश होती है तो धान की फसल को भी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत अभी 26 जुलाई तक लगातार बारिश होने की संभावना है। इस बारिश के होने के बाद तापमान भी घटेगा। ज्यादा तेज बारिश होने की स्थिति में धान की फसल खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार दोपहर तक हुई इतनी बारिश
जगह बरसात
कैथल 15 एमएम
कलायत 31 एमएम
गुहला-चीका 15 एमएम
राजौंद 04 एमएम
सीवन 15 एमएम
ढांड नहीं हुई
पूंडरी 18 एमएम
कुल 98 एमएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें