फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिल्ली कूच देख टटियाणा बॉर्डर पर पुलिस बल तैनात

Sat, 07 Dec 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका/कैथल। किसानों के दिल्ली कूच के एलान को देखते हुए कैथल जिला प्रशासन ने गुहला-चीका के टटियाणा बाॅर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। बॉर्डर से गुजरने वाली घग्गर नदी के पुल को लांघ कर दिल्ली की तरफ जाने का प्रयास करने वाले किसानों को रोकने के लिए प्रशासन ने पुलिस के जवानों की जहां एक कंपनी तैनात की है। वहीं, वाटर कैनन वाहन, आंसू गैस के गोल दागने वाला वाहन व रास्ते अवरुद्ध करने के लिए हाइड्रा मशीन भी तैनात कर दी है।

गुहला-चीका के पंजाब के साथ जोड़ने वाले टटियाणा बॉर्डर पर पंजाब की तरफ से हालांकि अभी तक किसानों का कोई जत्था नहीं आया है लेकिन प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए है। पंजाब की तरफ से आने वाले किसान टटियाना बॉर्डर से गुजर कर हरियाणा में प्रवेश ना कर सकें इसके लिए जिला प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन


बॉर्डर पर भारी पुलिस बल के तैनात होने के बावजूद चीका पटियाला रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से सामान्य है। इसके अलावा पंजाब की तरफ से हरियाणा में प्रवेश करने वाले लगभग एक दर्जन छोटे मार्गों पर भी वाहनों का आना जाना हर रोज की तरह जारी है।

किसानों की मांग जायज, सरकार इन्हें तुरंत पूरा करे: जैली ः भारतीय किसान यूनियन चढूनी के आईटी सेल प्रभारी जरनैल सिंह जैली ने कहा कि उनकी यूनियन इस आंदोलन में पंजाब के किसानों का किसी तरह का सहयोग तो नहीं कर रही है लेकिन पिछले कई माह से बॉर्डर पर डटे किसानों की मांगे जायज है और सरकार को इनको पूरा करना चाहिए। जैली ने कहा कि यदि पंजाब के किसान उनकी यूनियन से मदद की मांग करेंगे तो वे भी इस पर विचार करेंगे।
पिछली बार गए थे दिल्ली

वर्ष 2021 में हुए किसान आंदोलन के दौरान गुहला के बॉर्डरों से किसान दिल्ली गए थे। इसी बीच प्रशासन ने जिले में धारा 163 को भी लागू किया है। गुहला-चीका में पटियाला रोड पर स्थित टटियाना बॉर्डर पर बैरिकेडिग की गई है। गुहला के डीएसपी कुलदीप बैनीवाल स्वयं स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। डीएसपी बैनीवाल ने बताया कि सरकार के आदेशों के तहत बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


किसानों के दिल्ली कूच के एलान के बाद चीका के टटियाना बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। यहां से गुजरने वाले हर एक व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पिछले दो दिनों में बॉर्डर पर किसी भी प्रकार की हलचल नहीं है। चीका पटियाला मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है। पुलिस जनता के सहयोग व सुरक्षा के लिए मौजूद है। कानून व्यवस्था को भंग करने वाले लोगों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। -सुरेश कुमार, चीका थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें