फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेंगू का एक मरीज मिला, संख्या 76

Sat, 07 Dec 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जिले में शुक्रवार को डेंगू का एक और नया संक्रमित मरीज मिला है। इस प्रकार अब जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है। यह संक्रमित केस बलराज नगर में मिला है। उधर, शुक्रवार को जिले में 65 जगहों पर मच्छर का लार्वा मिला है। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व सफाई के लिए जागरूक किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिलेभर के 10 हजार 100 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर के लार्वा की जांच की। दूसरी ओर 18 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट शनिवार को आएगी। अब तक 4394 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 4315 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं।बता दें कि डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी इसे लेकर पूरी तरह अलर्ट है और जगह जगह डेंगू का लार्वा की जांच की जा रहा है और लोगो को जागरूक किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें जागरूक कर रही हैं। आमजन से अपील है कि डेंगू से बचाव के लिए अपने आस-पास के क्षेत्र में सफाई का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें