फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से बीज-दवा की दुकान जली

विज्ञापन
कलायत में आग बुझाने पहुंची दमकल विभाग की टीम। संवाद - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। राजकीय कन्या स्कूल के सामने रेलवे रोड पर स्थित बीज-दवा की दुकान में शनिवार को शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सूचना देने महज आठ मिनट में पहुंची दमकल की गाड़ी के बावजूद दुकान के अंदर रखी दवाए, पीछे बनाया गया कार्यालय व ऊपर का कमरा जल गया।
किसान सेवा केंद्र संचालक निशिकांत शर्मा ने बताया कि सुबह करीब सवा 8 बजे पड़ोसी दुकानदार ने उन्हें आकर बताया कि उनकी दुकान से धुआं उठ रहा है। वह मौके पर पहुंचे तो दुकान पूरी तरह से आग की चपेट में आ चुकी थी। पास के दुकानदारों नेा फायर ब्रिगेड की गाड़ी व पुलिस को फोन किया और आग पर काबू पाने के भरसक प्रयास किए। आग पर काबू नहीं पाया गया।
विज्ञापन

कुछ समय बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी से आग पर काबू पाया, तब तक दुकान में खड़ी मोटरसाइकिल, पेस्टीसाइड, बीज, कंप्यूटर, इनवर्टर, लैपटॉप, लाखों रुपये का फर्नीचर, पंखे, म्यूजिक सिस्टम सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।
निशिकांत शर्मा ने बताया कि उनकी दुकान के पीछे मीडिया हाउस व ऊपर डांस एकेडमी है। आग के कारण उन कमरों में रखा करीब बीस लाख रुपये का सभी सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मौके का मुआयना कर उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी जयवीर ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी व पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें