फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुरक्षा कड़ी, रावण संग कुभंकर्ण, मेघनाद के पुतलों का आज दहन

Sat, 12 Oct 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चंदाना गेट स्थित दशहरा मैदान में शनिवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। रावण वध के बाद 51 फीट का रावण, 41 फीट का कुंभकर्ण और 31 फीट का मेघनाद का पुतला जलाया जाएगा। कारीगरों ने तीनों पुतले तैयार कर दिए हैं। इन्हें शुक्रवार देर शाम चंदाना गेट स्थित दशहरा मैदान में लाया गया। इनकी सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं।

गौरतलब है कि दो साल पहले किसी अज्ञात शरारती तत्व ने रावण का पुतला गिरा दिया था और उसमें आग लगाने का प्रयास किया था। ऐसे में इस घटना के बाद ही पुलिस की ओर से पुतला दहन के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा काफी कड़ी कर दी जाती है। इस बार शनिवार शाम को सूर्यास्त से पहले दशानन सहित कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले का दहन किया जाएगा। शहर में दशहरा पर्व की तैयारी पूरी कर ली गई है। तीनों पुतलों के दहन का कार्यक्रम श्री राम उत्सव कमेटी की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन


छठी बार आयोजन कर रही समिति

श्री राम दशहरा उत्सव कमेटी के प्रधान संदीप सैनी ने बताया कि इस बार कमेटी की ओर से छठी बार रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। दहन के कार्यक्रम को लेकर एक फायर बिग्रेड और एक एंबुलेंस की गाड़ी मौके पर मौजूद रहेगी। इसके अलावा करीब 50 कमेटी के सदस्य दहन के कार्यक्रम में सहयोग करेंगे। आयोजन को लेकर शहर थाना प्रभारी बीर सिंह ने शुक्रवार शाम के समय दशहरा मैदान में निरीक्षण भी किया। इस दौरान एसएचओ ने कमेटी के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर शहर थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि दशहरा पर्व पर पुतलों के दहन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से 100 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसके लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। किसी भी प्रकार से कमेटी के सदस्यों सहित अन्य आम लोगों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें