Second free bus service will go to Salasar and Khatu Shyam on 22nd January
- फोटो : Kaithal
कैथल। श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा मंडल की बैठक प्रधान मनोज सिंगला की अध्यक्षता में संस्था के मुख्य संरक्षक धर्मवीर केमिस्ट के कार्यालय में हुई। इसमें संस्था के सदस्यों द्वारा पूर्व मंत्री स्व. शमशेर सिंह सुरजेवाला की स्मृति में चलाई जा रही निशुल्क बस यात्रा में लोगों के सहयोग का आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि प्रथम बस यात्रा में लगभग 68 भक्तजनों ने श्री खाटूश्याम एवं सालासर धाम के दर्शन किए। इसलिए संस्था ने श्रद्धालुओं के लिए दूसरी निशुल्क बस यात्रा 22 जनवरी 2022 को लाला लाजपतराय कॉपलेक्स पिहोवा चौक से सुबह 5 बजे भेजने का निर्णय लिया है। इसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुदीप सुरजेवाला हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर कपिल गोयल, सचिन गर्ग, सुरेंद्र मित्तल, राहुल गर्ग, हंसराज ग्राक, सुशील टक्कर, अशोक मित्तल, संजीव शर्मा, जितेंद्र सीकरी व गगन बंसल विशेष रूप से उपस्थित रहे।