फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डीएसपी के नेतृत्व में चलाया सर्च ऑपरेशन

Sun, 29 Dec 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। नशा तस्करों की धरपकड़ व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने डीएसपी कुलदीप बेनीवाल के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन चलाया। एसएचओ पूंडरी इंस्पेक्टर बलबीर सिंह, एसएचओ गुहला रामपाल, एसएचओ कलायत जयभगवान व तितरम थाना के एसआई कृष्ण की टीमों ने अपने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाकर संदिग्ध घरों की जांच सहित अन्य जगह की छानबीन की गई कि कहीं किसी जगह कोई मादक पदार्थ छुपा रखा हो। एसपी राजेश कालिया ने बताया कि इस अभियान में मुख्य रूप से नशे का कारोबार करने वालों और आपराधिक कार्यों में शामिल आरोपी जो गैर कानूनी तरीके से रह रहे हों पर शिकंजा कसना है, जिला पुलिस का उद्देश्य कैथल जिला को नशा मुक्त बनाना है। पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें