फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारपीट व धमकी के दो मामलों में रिपोर्ट

Sun, 29 Dec 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मारपीट व धमकी के दो मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पहले मामले में डिफेंस कॉलोनी निवासी राहुल वर्मा ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 26 दिसंबर को वह अपने किसी काम से लघु सचिवालय के पास गया हुआ था। वहां पर चार अज्ञात आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में पट्टी अफगान निवासी कर्मबीर ने शहर थाना में शिकायत दी कि 24 दिसंबर को आरोपी कुलदीप ने घर के बाहर गली में उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने गंडासी से उसका ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त कर दिया। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें