फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भौतिकी विषय में एसडीएमएम नरवाना कॉलेज ने मारी बाजी

Wed, 19 Feb 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजकीय महाविद्यालय कैथल में अंतर जिला विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कैथल व जींद जिले के महाविद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में एसडीएमएम नरवाना कॉलेज ने भौतिकी विषय में राजकीय महाविद्यालय कैथल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार रसायन विज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान में, केएम राजकीय कॉलेज नरवाना ने प्राणिशास्त्र में, राजकीय महाविद्यालय सफीदों ने वनस्पति विज्ञान में, राजकीय महाविद्यालय अलेवा ने भूगोल में व राजकीय कॉलेज जींद ने मनोविज्ञान विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य जसपाल मलिक ने विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. देवेंद्र कुमार रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें