फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हनुमान वाटिका में 28 से होगा होमात्मक महारुद्र यज्ञ

Wed, 19 Feb 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। श्री हनुमान मंदिर सुधार समिति की ओर से शहर के हनुमान वाटिका के मंदिर परिसर में 28 फरवरी से सात दिवसीय होमात्मक महारुद्र यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए समिति की ओर से मंदिर परिसर में तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

मंदिर परिसर में महायज्ञ के आयोजन के संबंध में मंगलवार को समिति के सदस्यों ने बैठक की। इसमें मुख्य पुजारी पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि जिले की सुख, समृद्धि और शांति के लिए यह होमात्मक महारुद्र यज्ञ आयोजित किया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि यह यज्ञ महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 28 फरवरी को शुरू होकर छह मार्च तक जारी रहेगा। यज्ञ की शुरुआत में पहले दिन शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस यज्ञ में आचार्य देव मूर्ति नीलेश शर्मा की ओर से आहुतियां डलवाई जाएंगी। यह यज्ञ प्रतिदिन सुबह आठ बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद शाम को सात से आठ बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस यज्ञ के लिए यज्ञशाला भी बना ली गई है। महायज्ञ के समापन पर सुबह सवा 11 बजे पूर्णाहुतियां डाली जाएगी। इसके बाद भव्य भंडारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें