फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद कल से, नई अनाज मंडी में नहीं हुई पीने के पानी की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मंडियों में कल से शुरू हो रही गेहूं खरीद को लेकर तैयारियों पर प्रशासन ने ध्यान देना शुरू कर दिया है। नई अनाज मंडी में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई है। कई नल व वाटर कूलर बंद पड़े हैं। एसडीएम कमलप्रीत कौर ने शनिवार को अनाज मंडी का दौरा करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस बार कई विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी गेहूं खरीद में लगाई गई है। जो खरीद एजेंसियों की ओर से नए बनाए गए खरीद केंद्रों में जाकर गेहूं की खरीद करेंगे। शनिवार को इन कर्मचारियों को नई अनाज मंडी में सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए ट्रेनिंग दी गई। वहीं नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि खरीद के लिए निर्देशों में स्पष्टता ना होने के कारण उनकी हड़ताल जारी है। एक गुट ने हड़ताल खत्म करने की बात कही है। एसडीएम कमलप्रीत कौर शनिवार को मंडी में पहुंची। जहां उन्होंने आढ़तियों, मार्केट कमेटी अधिकारियों, मजदूरों के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से बातचीत की। एसडीएम ने कहा कि इस बार कई अन्य विभागों के कर्मचारी भी खरीद करेंगे। साथ ही सीएचसी संचालकों को भी यहां ट्रेनिंग दी जा रही है। जो गेहूं खरीद में सहयोग करेंगे। उन्होंने पीने के पानी के लिए वॉटर कूलरों का निरीक्षण किया। साथ ही बंद पड़े कूलरों को ठीक करने के लिए मार्केट कमेटी सचिव को निर्देश जारी किए। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण मित्तल ने कहा कि सरकार ने पुराने बैंक खातों को तो मान्यता दे दी है। लेकिन ई-पेमेंट में इस बात की आशंका है कि आढ़तियों को किसानों को खाते में आया यूं का यूं भुगतान करना होगा। यदि ऐसा है तो आढ़तियों द्वारा किसानों को दिए गए रुपये कैसे वापिस आएंगे। इसीलिए जब तक स्पष्ट नियम जारी नहीं हो जाते और उनके ऋण के रुपये वापिसी सुनिश्चित नहीं हो जाते, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। यह अनिश्चितकालीन है। दूसरी ओर जिला आढ़ती एसोसिएशन के बैनर तले अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि आढ़तियों की समस्या का समाधान करते हुए सरकार ने हमारी मांगे थीं, वे मान ली है। किसी भी आढ़ती का कोई नया खाता नहीं खुलवाना जो पहले खाते हैं, पेंमेंट उन्हीं खातों में आएगी। आढ़ती अपना लोन काटकर बकाया पेंमेंट आने के तीन दिन के अंदर ऑनलाइन व आरटीजीएस के माध्यम से किसानों के खाते में भेजेगा। आढ़ती को किसान से सहमति पत्र पेंमेट काटने का लेना होगा और उसके प्रति मार्केट कमेटी कार्यालय में जमा करवानी होगी। इस अवसर पर प्रधान सुभाष मितल, श्याम बहादुर ग्रीस गर्ग, श्रवण कुमार, राकेश कुमार, जयभगवान, चंद्रभान किठाना, सतीश, राकेश कुमार, गुलाब सिंह, रमेश कुमार, महेंद्र कुमार, दीपक जैन, हरबंस लाल, मोहित विज, ईश्वर, विपिन कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें