फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को बोला तुम्हारी टांगे तोड़ दूंगा, नौकरी करना सीखा दूंगा...

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस टीम के साथ लॉकडाउन के चलते शराब के नशे में ड्यूटी में बाधा डालने पर थाना चीका में मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि लॉकडाउन के मध्य नजर हरियाणा-पंजाब सीमा पर गांव कमहेडी में स्थापित पुलिस नाके पर शाम के समय एएसआई कुलदीप सिंह, सिपाही जयभगवान तथा एसपीओ सोहन लाल तैनात थे। नाके पर पंजाब की तरफ से तेज रफ्तार बाइक पर एक व्यक्ति बगैर मास्क लगाए आ रहा था। पूछताछ के दौरान वह पुलिस के साथ हाथापाई करने लगा। उक्त व्यक्ति नशा शराब किए हुए था। जिसकी पहचान अमरीक सिंह निवासी चाबा के रुप में हुई। जो कहने लगा कि कोरोना कुछ नहीं होता, पुलिस बेवजह लोगों को तंग कर रही है। उसने धमकी दी कि उसकी पहुंच ऊपर तक है, सभी को नौकरी करना सिखा देगा तथा हमारे गांव में आए तो तुम्हारी टांगे तोड़ दूंगा। पुलिस द्वारा आरोपी को काबू कर लिया गया। जिसके खिलाफ थाना चीका में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे चौकी हरनौली पुलिस के सबइंस्पेक्टर शमशेर सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें