फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कृष्ण की बाल लीलाओं से सजा एसडीएम स्कूल, मटकी फोड़ कार्यक्रम ने बांधा समा

विज्ञापन
03kht_36 एसडीएम इंटरनेशनल स्कूल राजौंद में श्री कृष्ण की वेशभूषा में छात्र
विज्ञापन
राजौंद। एसडीएम इंटरनेशनल स्कूल राजौंद में वीरवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दाैरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने खेलकूद के क्षेत्र में भी शानदार प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय आयु वर्ग-11 खो-खो प्रतियोगिता में विद्यालय की लड़कों की टीम ने द्वितीय और लड़कियों की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वंशिका और छात्र जतिन का चयन राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए जिला खो-खो टीम में हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंधन ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि पढ़ाई के साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के दाैरान विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा में नजर आए। बच्चों ने स्तोत्र, गीत और भजनों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया। वहीं मटकी फोड़ कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समारोह में रंग भर दिए।

03kht_36 एसडीएम इंटरनेशनल स्कूल राजौंद में श्री कृष्ण की वेशभूषा में छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें