कलायत क्षेत्र के खेतों में फसल बीमा योजना के तहत सर्वे करवाते एसडीएम अजय हुड्डा
कलायत। फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत एसडीएम अजय हुड्डा ने उपमंडल के विभिन्न गांवों में खेतों का दौरा कर फसलों का सैंपल सर्वे किया। टीम ने चौशाला और बालू गांव में किसानों के खेतों का निरीक्षण करते हुए फसल की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान खंड कृषि अधिकारी डॉ. विजय मान, राजस्व विभाग के कर्मचारी व बीमा कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
एसडीएम ने बताया कि सर्वे पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य फसल नुकसान की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा देना है। प्रत्येक क्षेत्र से 10-10 सैंपल लेकर रिपोर्ट तैयार की गई है। रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे कार्रवाई होगी। एसडीएम ने अधिकारियों को लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। किसानों से सर्वे टीम का सहयोग करने की अपील की गई। प्रशासन ने सर्वे को निष्पक्ष व सटीक बनाने पर जोर दिया।