कलायत। उप मंडल के सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम एवं नगरपालिका प्रशासक देवेंद्र शर्मा ने नगर पालिका में दबिश दी। इस दौरान उन्होंने हर कक्ष में जाकर कामकाज और कर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया।
प्रशासनिक अधिकारी तब गुस्सा गए। जब बिना स्वीकृति के तीन प्रार्थना पत्र सचिव की मेज पर मिले। इसमें लेखाकार सचिन गिल और लिपिक कांता से संपर्क कर जानकारी ली। उन्होंने मोबाइल से छुट्टी के संबंध में अपना संतोषजनक स्पष्टीकरण दिया। जबकि बिना स्वीकृति प्रार्थना पत्र के स्टेशन छोड़ने पर वर्क सुपरवाइजर अमित राणा का एक दिन का वेतन काटने के साथ-साथ विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए।
एसडीएम ने नोटिस जारी करते हुए यह निर्देश दिए किए कोई भी अधिकारी-कर्मचारी बिना उनकी अनुमति अवकाश पर न जाए। बायोमीट्रिक उपस्थिति के भी आदेश उन्होंने दिए। एसडीएम ने कनिष्ठ अभियंता संजीव धीमान की उपस्थिति की जांच की।
इस पर वे राजौंद पालिका सचिव के पास मौजूद मिले। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा भी एसडीएम ने की। सफाई सुपरवाइजर सोमप्रकाश शर्मा से सफाई व्यवस्था की जानकारी ली गई।
स्वच्छ भारत मिशन के संबंध में सुरेश चहल, सुरेश मौण से डाटा एंट्री, मोहित राणा से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सुरेश फौजी से न्यायालय पैरोकार व मंदीप से प्राप्त होने वाली डाक की जानकारी ली। संवाद