फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रविवार को धान की सरकारी खरीद रहेगी बंद, केवल उठान का होगा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। डीसी अपराजिता ने बताया कि जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद और उठान का कार्य सुचारू रूप से जारी है। अब तक जिले की मंडियों में किसानों से कुल 5 लाख 42 हजार 761 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है जबकि 3 लाख 98 हजार 348 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। वहीं एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि रविवार को धान की सरकारी खरीद बंद रहेगी, केवल उठान का कार्य होगा। शनिवार शाम 5 बजे से रविवार रात 12 बजे तक कैथल शहर की तीनों मंडियों में धान लेकर किसान न आएं।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि किसानों को मंडियों में अपनी फसल बेचने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से खरीद और उठान प्रक्रिया की निरंतर समीक्षा की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि खरीद के साथ-साथ धान के उठान में भी तेजी बनाए रखें, ताकि मंडियों में फसल का समय पर उठान सुनिश्चित हो सके और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
डीसी अपराजिता ने बताया कि खरीद एजेंसियों के अनुसार खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से अब तक 2 लाख 72 हजार 311 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें से 1 लाख 94 हजार मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। इस प्रकार विभाग की ओर से खरीदे गए धान के मुकाबले करीब 76 प्रतिशत उठान पूरा किया जा चुका है। इसी प्रकार हैफेड की ओर से 1 लाख 66 हजार 974 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें से 1 लाख 31 हजार मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। इस एजेंसी की ओर से खरीदे गए धान के मुकाबले करीब 80 प्रतिशत उठान पूरा किया जा चुका है। हरियाणा राज्य भंडारण निगम (एचएसडब्ल्यूसी) की ओर से अब तक 1 लाख 3 हजार 476 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें से 73 हजार 348 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। इस प्रकार निगम की ओर से खरीदे गए धान के मुकाबले करीब 71 प्रतिशत उठान पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें