फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एसडीएम ने चलाई ट्रैक्टर व स्ट्रॉ बैलर मशीन

Tue, 22 Oct 2024 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। एसडीएम कृष्ण कुमार ने सोमवार को गांव बूबकपुर, दाबा, चाबा, शादीपुर सहित घग्गर पार के कई गांवों में किसानों के खेतों में पहुंचकर फसल अवशेषों में आग न लगाने के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही उन्होंने स्वयं ट्रैक्टर व स्ट्रॉ बेलर मशीन से पराली का प्रबंधन भी किया।

एसडीएम कृष्ण कुमार ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंध न करने वाले और अवशेषों को जलाने वाले किसान के खिलाफ नियमानुसार सख्त विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। किसान पराली ना जलाएं बल्कि अवशेष प्रबंधन कर जमीन की उर्वरा शक्ति को बचाए रखें। फसल अवशेष प्रबंधन करने वाले किसानों को सरकार की ओर से प्रति एकड़ एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पराली में आग लगाने से किसान सिर्फ अपनी जमीन को ही बंजर नहीं बना रहे, बल्कि पर्यावरण प्रदूषण की वजह से भविष्य में जानलेवा बीमारियों को भी सीधा निमंत्रण दे रहे हैं। एसडीएम ने कहा कि खेतों में आगजनी की गतिविधियों पर प्रशासन की कड़ी नजर है। उन्होंने सभी ग्राम सचिव, पटवारी, चौकीदार, नंबरदार व सरपंचों को भी हिदायत दी कि वे अपने-अपने गांव में पराली न जलाने बारे प्रशासन के संदेश की बराबर मुनादी करवाते रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा एसडीएम कृष्ण कुमार ने खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के सभागार में सभी सरपंचों की बैठक ली। उन्होंने सभी सरपंचों को फसल अवशेषों में आग न लगाने बारे भी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सरपंचों से आह्वान किया कि गांव में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर मुनादी करवाएं और ग्रामीणों को जागरूक करें।

इस अवसर पर तहसीलदार मंजीत मलिक, नायब तहसीलदार बंसीलाल, एसडीओ कंचन शर्मा, डॉ. ईश्वर सिंह, कानूनगो राजाराम, कानूनगो प्रवीण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें