फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हैफेड गोदाम में एसडीएम ने भरवाए गेहूं के सैंपल

Wed, 16 Jul 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एसडीएम अजय कुमार ने मंगलवार रात जींद रोड स्थित हैफेड गोदाम का निरीक्षण किया और बारिश में खुले पड़े गेहूं स्टॉक की शिकायत पर गेहूं के सैंपल भरवाए।

एसडीएम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हाल ही में हुई बारिश के दौरान गोदाम में रखे गेहूं के कुछ स्टॉक चट्टे बिना तिरपाल के खुले छोड़ दिए गए थे। इस पर उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग और मार्केट कमेटी कैथल की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि करीब 10,000 कट्टों का गेहूं स्टॉक बारिश के बाद भी अनकवर्ड अवस्था में पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि इन चट्टों से सैंपल लिए जा रहे हैं, ताकि नमी की जांच की जा सके। निरीक्षण के दौरान फूड इंस्पेक्टर सोमनाथ, मार्केटिंग बोर्ड और खाद्य आपूर्ति विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि नमी की मात्रा निर्धारित मानकों के भीतर पाई जाती है तो ठीक है, लेकिन मानक से अधिक नमी मिलने की स्थिति में संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्यवाही की संस्तुति की जाएगी। – अजय कुमार, एसडीएम कैथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें