फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एसडीएम ने पटवार भवन में जांचे रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। एसडीएम अजय सिंह ने मंगलवार को शहर स्थित पटवार भवन का औचक निरीक्षण कर रिकॉर्ड, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह निरीक्षण सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया कदम बताया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

एसडीएम ने भूमि रिकॉर्ड, जमाबंदी, इंतकाल (म्यूटेशन) और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रिकॉर्ड के उचित रखरखाव और नियमित अपडेट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने कार्यालय परिसर और आसपास की साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। एसडीएम ने कहा कि पटवार भवन में आने वाले आमजन को स्वच्छ और सुगम वातावरण मिलना चाहिए। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि वे विनम्र व्यवहार रखें और सभी राजस्व कार्य समय-सीमा के भीतर निपटाएं।
विज्ञापन


एसडीएम अजय सिंह ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी जनता के सेवक हैं, इसलिए आमजन की समस्याओं का त्वरित और संतोषजनक समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे ताकि सरकारी कामकाज में जवाबदेही और पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें