फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने समाधान शिविर में सुनी जनसमस्याएं

विज्ञापन
समाधान ​शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते एसडीएम कैप्टन प्रमेश। - फोटो : Archive
विज्ञापन
गुहला-चीका। एसडीएम कार्यालय में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने इस दौरान नागरिकों की समस्याएं व शिकायतें सुनी। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही नागरिकों की कई समस्याओं का निपटारा किया। अन्य शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। एसडीएम प्रमेश सिंह ने नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि वे इन समाधान शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। आमजन इन समाधान शिविरों में पहुंचकर अपनी शिकायतों का समाधान मौके पर ही करवा सकते हैं। आमजन समाधान शिविर में अपनी समस्याओं का समाधान करवाने के साथ-साथ सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें