कार्यक्रम में मौजूद अनीता ढुल, राजेश अंबरसर व अन्य
कलायत। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद कलायत के मुडाढ चबूतरे एवं राजपूत चौपाल में राजपूत समाज की ओर से अनीता ढुल बड़सीकरी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में अनीता ढुल ने कहा कि जो पगड़ी आपने पहनाई है, उसके सम्मान को कई गुणा बढ़ाएंगे। उन्होंने इसे जनता के विश्वास और अपनत्व का प्रतीक बताते हुए क्षेत्र व समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्धता दोहराई। सम्मान समारोह में बाबा हुकुम सिंह, बाबा प्रीतम सिंह, मेघराज सिंह राणा, रिशिपाल राणा, घीसा राणा, सुभाष नंबरदार, सोनू नंबरदार, कृष्ण राणा, मंगत राणा, मंगल सिंह राणा मौजूद रहे। संवाद