कैथल। बिजली निगम की टीम के सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ढांड थाने में दी गई शिकायत में बिजली निगम ढांड के उपमंडल अभियंता प्रिंस भूरा ने ताया कि नौ सितंबर को जब बिजली निगम की टीम पबनावा में जांच के लिए गई थी तो वहां पर सुल्तान, बलवान सिंह व उनके परिवार के एक महिला व अन्य सदस्यों ने मिलकर टीम के सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जान की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादमारपीट में महिला घायल
कैथल। खेड़ी लांबा में हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गांव खेड़ी लांबा की मूर्ति देवी ने कलायत थाना की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ सितंबर को जब दिन में वह खेतों से जा रही थी तो गांव के ही रमेश और गुरमेल ने उसे रास्ता रोकते हुए लाठी और कसी से हमला करते हुए उसे घायल कर दिया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद