फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: माॅडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हाॅर्नवाली बाइकों का चालान

Thu, 11 Sep 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। इसी कड़ी में स्पलेंडर बाइक का 35 हजार रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल का 21,500 रुपये का चालान काटा गया। नियमों की घोर अवहेलना करने पर दोनों बाइकों को इंपाउंड कर लिया गया।

यातायात थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि बुलेट चालक मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी आवाज निकालते हैं और कुछ बाइक चालक प्रेशर हॉर्न लगाकर सड़क पर दहशत फैलाने का काम करते हैं। ऐसे चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश एसपी आस्था मोदी ने दिए हैं।
विज्ञापन


अभियान के दौरान यातायात थाना मुंशी एचसी कपिल देव और क्यूआरटी टीम ने पिहोवा चौक और आंबेडकर चौक से एक मॉडिफाइड बुलेट और एक स्पलेंडर प्लस बाइक को पकड़ा। बुलेट पर 21,500 रुपये और स्पलेंडर प्लस पर 35,000 रुपये का चालान किया गया। दोनों बाइकों को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


एसपी आस्था मोदी ने कहा कि प्रेशर हॉर्न न केवल कानूनन प्रतिबंधित हैं, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए भी बेहद हानिकारक हैं। इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अपील की कि वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पालन करें और किसी भी तरह का अवैध मॉडिफिकेशन, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म या ओवर स्पीडिंग जैसी गलतियों से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें