फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पर्चों की जांच, आज वापस हो सकेंगे नाम

Fri, 24 Jan 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सबसे पुरानी शिक्षण संस्था जाट हाई स्कूल सोसाइटी के 75 कॉलेजियम के चुनाव के लिए वीरवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। चुनाव प्रक्रिया के तहत 149 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। जिन पत्रों में खामियां हैं, उन्हें निकालकर छंटनी की गई। जिन पर्चों को वापस लिया गया है या जिनमें आपत्ति है तो उनकी जानकारी प्रबंधन की ओर से शुक्रवार को मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन


जाट हाई स्कूल सोसाइटी प्रशासक दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि 24 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 25 जनवरी को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। दो फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक जाट कॉलेज कैथल में मतदान होगा। एडीसी ने बताया कि कुल 16 हजार 94 मतदाता मतदान करेंगे। परिणाम उसी दिन शाम को घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें