फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रदूषण करने वालों पर कसा जाए शिकंजा’

विज्ञापन
'Screw should be tightened on those who pollute' - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
प्रदूषण करने वालों पर प्रशासन अब शिकंजा कसने की तैयारी में है। जिला प्रशासन ने इसके लिए अधीनस्थ अफसरों के साथ मंथन किया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से बनाई गई एक्शन टेक रिपोर्ट के मुताबिक जनस्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, पंचायत विभा और अन्य संबंधित विभाग जल्द रिपोर्ट तैयार करेंगे।
विज्ञापन

लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रिजनल ऑफिसर राजेंद्र शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट के मुताबिक जिला स्तर पर घग्गर नदी में कोई भी गंदा पानी, घरों से निकला दूषित पानी किसी भी प्रकार से नदी के पानी को दूषित न करें। जन स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद, सिंचाई व नहरी विभाग द्वारा ड्रेनेज को नदी से जोडऩा व सीवर लाइन बिछा कर कार्य करने संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। रिजनल ऑफिसर राजेंद्र शर्मा ने बताया कि घग्घर में दूषित पानी छोड़ने की पर बोर्ड द्वारा तीन राइस मिल्स से 35 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया व क्रिमिनल केस दर्ज किया गया है।
डीसी प्रदीप दहिया ने सीएमओ डॉ. जयंत आहुजा से कहा कि पर्यावरण को ध्यान में रखकर मेडिकल वेस्ट का निष्पादन किया जाए। जल प्रबंधन, जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, कचरा प्रबंधन, सीवरेज सिस्टम व पर्यावरण संवर्धन को लेकर किए जा रहे कार्यों में कोई भी ढिलाई न बरती जाए।
विज्ञापन

इस बैठक में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जसविंद्र सिंह, सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा, कार्यकारी अभियंता प्रशांत कुमार, हिमांशु लाटका, केके भाटला, डीआईसी विजय लक्ष्मी के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें