ढांड। पंचमुखी चौक के पास रविवार दोपहर के समय एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलट गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीनों लोग बाल-बाल बच गए। स्कॉर्पियो कुरुक्षेत्र से कैथल जा रही थी।
प्रत्यक्षदर्शी राकेश ने बताया कि दोपहर करीब पौने तीन बजे पंचमुखी चौक की तरफ से एक स्कॉर्पियो तेज गति से आ रही थी।
ढांड गांव के मोड पर पहुंचते ही कार बेकाबू होकर पलट गई। राकेश ने बताया कि स्कॉर्पियो ओवर स्पीड थी। इस कारण स्कॉर्पियो को संभाल नहीं पाए और पुलिया से टकरा कर स्कॉर्पियो रजबाहे में पलट गई।
स्कॉर्पियो के पलटने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। स्कॉर्पियो में लगे एयरबैग के खुलने से यात्रियों की जान बच गई।